1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुशखबरी: अब घर-घर गंगाजल पहुंचाएगा डाक विभाग

खुशखबरी: अब घर-घर गंगाजल पहुंचाएगा डाक विभाग

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और मनोज सिन्हा ने रविवार को एक नई योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत देश के सभी डाकघरों पर गंगाजल उपलब्ध होगा और डाक विभाग गंगाजल को घरों तक भी पहुंचाएगा।

ganga- India TV Hindi
ganga

पटना: पिछले दिनों खबर आई थी कि लोगों को घर बैठे ही गंगाजल मिल जाएगा। अब इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। देश के सभी डाकघरों से गंगाजल खरीदा जा सकेगा और यदि कोई चाहे तो डाक विभाग उसके घर तक गंगाजल पहुंचाएगा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और मनोज सिन्हा ने रविवार को एक नई योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत देश के सभी डाकघरों पर गंगाजल उपलब्ध होगा और डाक विभाग गंगाजल को घरों तक भी पहुंचाएगा।

इसे भी पढ़े:- जल्द डाक से आपके घर के दरवाजे पर मिलेगा गंगाजल, ऑनलाइन होगी बुकिंग

प्रसाद ने इस अवसर पर कहा, "अब गंगोत्री और ऋषिकेश से लिया गया गंगाजल देश के सभी डाकघरों पर उपलब्ध होगा।" सिन्हा ने कहा कि बिहार के सुल्तानगंज में गंगा का जल स्वच्छ हो जाएगा तो डाक विभाग यहीं से गंगाजल लेकर उसे घर-घर तक पहुंचाएगा। सिन्हा ने कहा, "अभी सिर्फ गंगोत्री और ऋषिकेश से लिए गए गंगाजल को ही डाक विभाग देश के हर हिस्से में घरों-घरों तक पहुंचाएगा।"

डाक विभाग ने प्रसाद को भरोसा दिलाया हुए कहा था कि लोगों की इस सांस्कृतिक जरूरत को पूरा करने के लिए वे इस पर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ई-वाणिज्य उत्पादों को लोगों के पास पहुंचाने के चलते उनके कार्यकाल में डाक विभाग की पार्सल से होने वाली कमाई 80 प्रतिशत बढ़ गई है। उन्होंने कहा था कि अगर एक डाकिया मोबाइल फोन, साडि़यां, गहने और कपड़े पहुंचा सकता है तो गंगाजल क्यों नहीं।

Latest India News