1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जल्द डाक से आपके घर के दरवाजे पर मिलेगा गंगाजल, ऑनलाइन होगी बुकिंग

जल्द डाक से आपके घर के दरवाजे पर मिलेगा गंगाजल, ऑनलाइन होगी बुकिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 07:44 pm IST,  Updated : May 30, 2016 07:45 pm IST

घर बैठे गंगाजल पाने की लोगों की ख्वाहिश जल्द ही साकार हो सकती है। सरकार ई-वाणिज्य मंचों का प्रयोग कर गंगाजल को डाक के माध्यम से लोगौं के घरों तक पहुंचाने का प्रयास

gangajal- India TV Hindi
gangajal

नई दिल्ली: घर बैठे गंगाजल पाने की लोगों की ख्वाहिश जल्द ही साकार हो सकती है। सरकार ई-वाणिज्य मंचों का प्रयोग कर गंगाजल को डाक के माध्यम से लोगौं के घरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां राजग सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘मुझे अक्सर यह प्रार्थनाएं मिलती रहती हैं कि डाक विभाग के इतने बड़े नेटवर्क के माध्यम से क्या गंगाजल को लोगों के पास तक पहुंचाया जा सकता है। मैंने डाक विभाग को निर्देश दिया है कि लोगों को हरिद्वार और रिषिकेश से शुद्ध गंगाजल पहुंचाने के लिए ई-वाणिज्य मंच का प्रयोग करें।’

डाक विभाग ने प्रसाद को भरोसा दिलाया है कि लोगों की इस सांस्कृतिक जरूरत को पूरा करने के लिए वे इस पर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ई-वाणिज्य उत्पादों को लोगों के पास पहुंचाने के चलते उनके कार्यकाल में डाक विभाग की पार्सल से होने वाली कमाई 80 प्रतिशत बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि अगर एक डाकिया मोबाइल फोन, साडि़यां, गहने और कपड़े पहुंचा सकता है तो गंगाजल क्यों नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत