दो वोटर ID रखने के मामले में गौतम गंभीर को कोर्ट से राहत, AAP नेता अतिशी ने दायर की थी याचिका
दो वोटर ID रखने के मामले में गौतम गंभीर को कोर्ट से राहत, AAP नेता अतिशी ने दायर की थी याचिका
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 22, 2019 07:33 pm IST, Updated : Oct 22, 2019 07:33 pm IST
पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली है।
Image Source : PTIRouse avenue Court rejects Petition against Gautam Gambhir for having two voter ID cards (File Photo)
नई दिल्ली:पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को दो वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली है। आप नेता अतिशी मरलेना ने एक याचिका में दावा किया था कि गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं। लेकिन, उनके दावे को कोर्ट की मुहर नहीं मिली। कोर्ट ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में आतिशी की याचिका खारिज कर दी।