1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के 5 पुलिस अफसरों पर 28 लाख रुपये घर का किराया बाकी

हरियाणा के 5 पुलिस अफसरों पर 28 लाख रुपये घर का किराया बाकी

क गैर सरकारी संगठन मनाव अवाज के संयोजक अभय जैन ने सूचना के अधिकार के तहत एक याचिका दायर की थी। इसके जबाव में राज्य के पुलिस विभाग ने बताया कि कुल 27,71,068 रुपये पांच पुलिस दरोगाओं पर बाकी हैं जिनकी अब फिर से गुरुग्राम में नियुक्ति की गई है।

Haryana_Police- India TV Hindi
Haryana_Police

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में शहर से बाहर नियुक्ति होने के बावजूद सरकार की ओर से मिले घर को खाली नहीं करने के चलते हरियाणा के पांच पुलिस अधिकारियों पर दंडस्वरूप लगभग 28 लाख रुपये का किराया बाकी है। एक गैर सरकारी संगठन मनाव अवाज के संयोजक अभय जैन ने सूचना के अधिकार के तहत एक याचिका दायर की थी। इसके जबाव में राज्य के पुलिस विभाग ने बताया कि कुल 27,71,068 रुपये पांच पुलिस दरोगाओं पर बाकी हैं जिनकी अब फिर से गुरुग्राम में नियुक्ति की गई है। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)

विभाग ने यह भी जानकारी में बताया कि 4,000 से ज्यादा विभिन्न पदों के पुलिसकर्मी गुरुग्राम में नियुक्त हैं और केवल 929 सरकारी आवास ही उन्हें उपलब्ध हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों को किराए के निवास स्थानों में रहना पड़ रहा है।

यह स्थिति इसलिए भी आई है क्योंकि अधिकारी अपनी 'मजबूत ऊपरी पहुंच' के कारण शहर से बाहर नियुक्त होने के बावजूद लंबे समय तक अपने सरकारी आवास को खाली नहीं करते हैं।

पुलिस अधिकारी जिन पर दंड लगाया गया है वे हैं अनिल कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, बाबू लाल। इन पर क्रमश: 9,77,104 रुपये, 6,88,868 रुपये, 5,09,100 रुपये 4,80,900 रुपये और 1,15,100 रुपयों का दंड लगाया गया है।" ये अधिकारी अब वापस शहर में हैं और इनमें से ज्यादातर स्टेशन हाउस ऑफिसर्स के रूप में नियुक्त हैं।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Latest India News