1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साध्वी प्राची के बयान पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बरपा हंगामा

साध्वी प्राची के बयान पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बरपा हंगामा

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची के मुस्लिम मुक्त भारत संबंधी बयान को लेकर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।

Sadhvi Prachi
- India TV Hindi
Sadhvi Prachi

श्रीनगर: विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची के मुस्लिम मुक्त भारत संबंधी बयान को लेकर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदस्यों ने पीडीपी-भाजपा सरकार से साध्वी के बयान की निंदा करने की मांग की। प्रश्न काल के दौरान निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल रशीद ने यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से इस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा।

इसे भी पढ़ें:

शाहरूख, आमिर ने देश की छवि खराब की: साध्वी प्राची

संसद में भी है एक दो आतंकी: साध्वी प्राची

योग का विरोध करने वाले पाकिस्तान जाएं: साध्वी प्राची

रशीद ने कहा, क्या देश बदल रहा है का मतलब यही है? कांग्रेस के सदस्यों ने भी उनका समर्थन करते हुए साध्वी प्राची के बयान की निंदा की। कांग्रेस विधायक जीएम सरूरी ने कहा, ये मुस्लिम मुक्त भारत क्या है? क्या वे गुजरात (2002 दंगा) दोहराना चाहते हैं?

उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता निर्मल सिंह ने कहा कि बयान अखबारों में आया है और ऐसे बयानों पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। सिंह ने कहा, भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां नास्तिकों सहित सभी धर्मों और समुदायों के लोग रहते हैं। जो बयान अखबारों में आया है वो उचित नहीं है।

Latest India News