1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योग का विरोध करने वाले पाकिस्तान जाएं: साध्वी प्राची

योग का विरोध करने वाले पाकिस्तान जाएं: साध्वी प्राची

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2015 09:20 am IST,  Updated : Jun 24, 2015 12:15 pm IST

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव ने ओपन लेटर लिखकर योग औऱ सूर्य नमस्कार का विरोध किया है। वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने पलटवार करते हूए योग का विरोध करने वालों

योग का विरोध करने वाले...- India TV Hindi
योग का विरोध करने वाले पाकिस्तान जाएं: साध्वी प्राची

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव ने ओपन लेटर लिखकर योग औऱ सूर्य नमस्कार का विरोध किया है। वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने पलटवार करते हूए योग का विरोध करने वालों को पाकिस्तान जाने के लिए कहा। उन्होने कहा कि जो लोग योग का विरोध करते है उन्हें भारत में रहने का कोई हक नही है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव ने एक open letter लिख कर योग और खास तौर पर सूर्य नमस्कार का विरोध किया है। बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी की ये चिट्टी देश भर में सभी मस्जिदों और इमामों को भेजी गई है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों से कहा कि वो योग और सूर्य नमस्कार से परहेज करें। लेकिन बोर्ड के इस ऐलान पर मुस्लिम धार्मिक नेताओं में भी एक राय नहीं है।

आगें पढ़े- जमात ए उलेमा हिंद के अध्यक्ष ने बोर्ड की नीयत पर सवाल उठाया !

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत