1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र: शिवपाल सिंह की सभा में युवक ने पेट्रोल छिड़क किया आत्मदाह का प्रयास

उप्र: शिवपाल सिंह की सभा में युवक ने पेट्रोल छिड़क किया आत्मदाह का प्रयास

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के टाउन नेशनल इंटर कालेज में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल की सभा के दौरान मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक शिवपाल से मिलना चाहता था,,

satendra- India TV Hindi
satendra

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के टाउन नेशनल इंटर कालेज में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल की सभा के दौरान मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक शिवपाल से मिलना चाहता था। 70 प्रतिशत तक जल चुके युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़े- क्या कोयला घोटाला मामले में रंजीत सिन्हा ने जांच में दिया दखल?

नंदगंज के सिहोरी गांव के निवासी 25 वर्षीय सत्येंद्र पुलिस के शोषण के खिलाफ शिवपाल यादव से शिकायत करना चाहता था।

युवक का आरोप है कि दो माह पहले प्रधान और कोटेदार की मिलीभगत से उसके खिलाफ नंदगंज थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हो गया था। इस मामले को लेकर उसे पुलिस लगातार परेशान कर रही है। इस मामले में न्याय के लिए वह एसपी से भी कई बार मिल चुका था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

जब उसे यह जानकारी हुई कि सैदपुर में शिवपाल की सभा होने वाली है तो ज्ञापन तैयार करके मिलने पहुंच गया। सभा में जब वह शिवपाल के करीब पहुंचना चाहा तो पुलिस वालों ने रोक दिया।

इससे नाराज होकर उसने पहले से अपने पास रखे किरोसिन तेल को छिड़कर आग लगा ली। पुलिस ने आनन-फानन आग बुझाई और एम्बुलेंस में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया।

Latest India News