1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर केस: हत्या के बाद इंद्राणी ने सवांरे थे बेटी के बाल, लगाई थी लिपस्टिक

शीना मर्डर केस: हत्या के बाद इंद्राणी ने सवांरे थे बेटी के बाल, लगाई थी लिपस्टिक

मुंबई: शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी का एक और चेहरा सामने आया है। पूछताछ में पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने मुंबई से रायगढ़ के रास्ते में कोई गड़बड़ न

हत्या के बाद इंद्राणी...- India TV Hindi
हत्या के बाद इंद्राणी ने शीना का किया था मेकअप

मुंबई: शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी का एक और चेहरा सामने आया है। पूछताछ में पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने मुंबई से रायगढ़ के रास्ते में कोई गड़बड़ न हो इसलिए शीना के होठों पर लिपस्टिक लगाई थी, कंघी से उसके बाल संवारे और चेहरे पर गगल्स तक लगा थे।

25 अप्रैल की सुबह 4 बजे इंद्राणी शीना का शव ठिकाने लगाने के लिए रायगड रवाना हुई थी। कार में पीछे वाली सीट पर इंद्राणी और संजीव खन्ना बैठे हुए थे और बीच में शीना को बिठा रखा था। रास्ते में कोई गड़बड़ न हो इसलिए इन्द्राणी ने शीना के होठों पर लिपस्टिक लगाया, कंघी से उसके बाल संवारे और किसी को शीना के बंद आंख न नजर आ जाएं इसलिए चेहरे पर गगल्स लगाया। फिर इसी शेवरले ऑप्ट्रा कार से मुंबई से रायगढ़ के लिए निकल गए।

सूत्रों के मुताबिक ये भी पता चला है कि जो खोपड़ी रायगढ़ से बरामद हुई थी उससे बनाया गया चेहरा शीना के चेहरे से मैच करता है। खोपड़ी के दांत, नाक और गाल की हड्डियां शीना के चेहरे से मैच हो गई हैं। लेकिन शीना की हत्या का दावा तो तभी सही माना जाएगा जब उसका DNA मां इन्द्राणी और पिता सिद्धार्थ दास के DNA से मैच करेगा ।

शीना मर्डर केस में आज तीनों आरोपियों की बांद्रा कोर्ट में पेशी होगी और खार पुलिस आरोपियों की कस्टडी बढ़ाए जाने की मांग करेगी। साथ ही मिखाइल बोरा को मुंबई पुलिस आज गुवाहाटी ले जा सकती है। इंद्राणी के माता-पिता के साथ पूछताछ की तैयारी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें: डिजिटल सुपरइंपोजिशन का खोपड़ी से किया गया मिलान

Latest India News