1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना मर्डर केस: हत्या के बाद इंद्राणी ने सवांरे थे बेटी के बाल, लगाई थी लिपस्टिक

शीना मर्डर केस: हत्या के बाद इंद्राणी ने सवांरे थे बेटी के बाल, लगाई थी लिपस्टिक

मुंबई: शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी का एक और चेहरा सामने आया है। पूछताछ में पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने मुंबई से रायगढ़ के रास्ते में कोई गड़बड़ न

डिजिटल सुपरइंपोजिशन का खोपड़ी से किया गया मिलान

वहीं मुंबई पुलिस ने कहा कि शीना बोरा के प्रोफाइल का डिजिटल सुपरइंपोजिशन का मिलान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जंगल से मिली खोपड़ी से हो गया है। पुलिस ने साथ ही यह भी कहा कि उसने इस मामले में स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी को अभी क्लीन चिट नहीं दी है।

शीना बोरा के प्रोफाइल का डिजिटल सुपरइंपोजिशन का मिलान रायगढ़ के पेन तहसील स्थित जंगल से मिली खोपड़ी से होना यह पता लगानेे के लिए महत्वपूर्ण है कि जो खोपड़ी मिली है वह पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना की ही है।

शीना की अप्रैल 2012 में हत्या करने और उसका शव रायगढ़ के जंगल में ठिकाने लगाने के आरोप में इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व चालक श्याम राय को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शाम में कहा, शीना के प्रोफाइल के डिजिटल सुपरइंपोजिशन का मिलान रायगढ़ के जंगल से मिली खोपड़ी से हो गया है।

अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने अभी तक पीटर को कोई क्लीन चिट नहीं दी है।

पीटर मुखर्जी यद्यपि आरोपी नहीं हैं लेकिन उनसे आज लगातार तीसरे दिन शीना हत्या मामले में खार थाने में गहन पूछताछ की गई।

पुलिस पीटर और इंद्राणी के वित्तीय लेनदेनों की भी जांच कर रही है और कल पीटर के साथ थाने उनके सीए भी आये थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शीना का शव रायगढ़ ले जाने के लिए इस्तेमाल कार का स्वामित्व तीसरे पक्ष का होने का पता चला है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला है कि इंद्राणी की कंपनी के एक कर्मचारी ने शीना की हत्या के बाद उसके नाम से ईमेल भेजे।

Latest India News