India TV News Desk
Published : Sep 08, 2015 12:35 pm IST, Updated : Sep 08, 2015 01:08 pm IST
नई दिल्ली: शीना बोरा मर्डर केस में 14 दिनों तक पुलिस हिरासत में रही इंद्राणी मुखर्जी के चहरे पर रिमांड का असर दिखने लगा है। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने के आरोप के
शीना बोरा मर्डर केस: इंद्राणी मुखर्जी अब और तब
नई दिल्ली: शीना बोरा मर्डर केस में 14 दिनों तक पुलिस हिरासत में रही इंद्राणी मुखर्जी के चहरे पर रिमांड का असर दिखने लगा है। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने के आरोप के बाद इंद्राणी की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में इंद्राणी का चेहरा दुबला, आंखे सूजी हुई हैं।
इंद्राणी मुखर्जी को बेटी शीना बोरा का मर्डर करने के आरोप ने गिरफ्तार किया गया है। इंद्राणी के साथ उनका ड्राइवर श्याम राय और उनके पहले पति संजीव खन्ना को भी किया गया है।
इंद्राणी ने हत्या के बाद शीना के शव को मुंबई से थोड़ा दूर रायगढ़ जिले के जंगल में दफ़ना दिया। शीना का शव बरामद नहीं हुआ है लेकिन पुलिस ने कुछ अवशेष बरामद किये हैं। जांच में पता चला है शीना की हत्या 2012 में की गई थी।
मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने इंद्राणी को 21 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश दिया। इंद्राणी को मुंबई की भायखला वुमेन्स जेल में रखा गया है। इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय को भी दो सप्ताह के लिए जेल भेज दिया गया है। इस केस में DNA सैंपल के टेस्ट से साबित हो गया कि रायगढ़ के जंगलों से शव के अवशेष मिले थे, उनके सेंपल के DNA टेस्ट का रिज़ल्ट इंद्राणी के DNA से मैच करता है।