नई दिल्ली: शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को आज कोर्ट ने जेल भेज दिया। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने इंद्राणी को 21 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश दिया। इंद्राणी को मुंबई की भायखला वुमेन्स जेल में रखा गया है। इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय को भी दो सप्ताह के लिए जेल भेज दिया गया है। इस केस में डीएनए सैंपल के टेस्ट से साबित हो गया कि रायगढ़ के जंगलों से शव के अवशेष मिले थे, उनके सेंपल के डीएनए टेस्ट का रिज़ल्ट इंद्राणी के DNA से मैच करता है। इससे ये बात कानूनी तौर पर साबित हो सकती है कि शीना की हत्या की जा चुकी है।
आज गिरफ्तारी के बाद पहली बार इंद्राणी की तस्वीर सामने आई, जिसमें इंद्राणी की आंखें लाल और चेहरा थोड़ा सूजा हुआ लग रहा है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने इंद्राणी को 21 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश दिया। वो पिछले 25 अगस्त से पुलिस हिरासत में थी। इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय को भी दो सप्ताह के लिए जेल भेज दिया गया है। इस बीच तीसरे आरोपी संजीव खन्ना की पुलिस कस्टडी एक दिन के लिए बढ़ा दी गई। संजीव खन्ना को पुलिस आज सुबह कोलकाता ले गई। वहां पुलिस शीना मर्डर केस के सिलसिले में संजीव खन्ना से कुछ अहम जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।
शीना मर्डर केस के तीसरे आरोपी संजीव खन्ना को आज सुबह पुलिस कोलकाता ले गई, जहां उसे अलीपुर पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। वहां पुलिस शीना मर्डर केस के सिलसिले में उससे कुछ अहम जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। इंद्राणी के जेल जाने के बाद पुलिस ने आज उसके पति पीटर मुखर्जी से फिर पूछताछ की। पुलिस ने पीटर मुखर्जी को खार पुलिस स्टेशन बुलाया। खुद मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पीटर मुखर्जी से पूछताछ करने पहुंचे।
इंद्राणी ने शव ठिकाने लगाने की प्लानिंग पहले से की हुई थी-
इंद्राणी ने शीना के शव को डिस्पोज करने के लिए 10 अलग-अलग लोकेशन्स को शॉर्टलिस्ट किया था। उसने लोनावला के खंडाला के पहाड़ी स्पॉट टाइगर प्वाइंट को लोकेट किया था। इंद्राणी का प्लान था कि लोनावला की पहाड़ी से शीना के शव को फेंक दिया जाए। इसके अलावा मुंबई के पास वाशी के क्रिक में भी शव को फेंकने का प्लान था। इसके अलावा गोरेगांव, मुलुंड और ठाणे के जंगलों में भी रेकी की गई थी। इस बारे में इंद्राणी ने संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम से चर्चा की, लेकिन ज्यादातर जगहों पर लोगों की आवाजाही रहती थी और पुलिस की मौजूदगी का डर भी था। इसीलिए किसी अल्टरनेट जगह को तलाश करने का फैसला किया गया। मार्च 2012 में इंद्राणी अपने एक दोस्त की पार्टी में रायगढ़ पेण गई थी। वहां से लौटते समय उसकी नज़र रायगढ़ पेण के खापोली जंगल पर पड़ी। इंद्राणी को लगा कि शव को डिस्पोज करने के लिए वो लोकेशन सही है। ये वही जगह है जहां से बाद में मर्डर के बाद शीना के शव को जलाया गया और यहीं से पुलिस को शीना के शव के अवशेष मिले, जिसका डीएनए सैंपल इंद्राणी के डीएनए से मैच करता है।
इंद्राणी ने शीना की हत्या क्यों की? मर्डर का मकसद क्या था, ये अभी एक पहेली है। पुलिस इसका खुलासा करने में जुटी है, लेकिन सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, वो इशारा करती है कि मर्डर से कुछ महीने पहले इंद्राणी और शीना के आपसी रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी। शीना ने इंद्राणी का पर्दाफाश करने की धमकी दी थी।
इंद्राणी ने संजीव खन्ना से कहा था Finish Sheena-
सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी और शीना के बीच खुली जंग नवंबर 2011 में शुरू हुई जब एक फंक्शन के दौरान शीना और इंद्राणी में झगड़ा हुआ। शीना अपनी मां इंद्राणी पर जोर से चिल्लाई। उसने इंद्राणी को धमकी दी कि उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इस घटना के बाद शीना ने इंद्राणी की शिकायत राहुल मुखर्जी से कर दी। सूत्रों के मुताबिक शीना ने इंद्राणी और संजीव खन्ना के रिश्तों के बारे में राहुल मुखर्जी को बताया। राहुल ने ये सारी बात अपने पिता पीटर मुखर्जी को बता दी। कहा जाता है कि इसके बाद पीटर मुखर्जी ने जब इंद्राणी से सवाल-जवाब किया तो उनके और इंद्राणी के बीच तीखी बहस हुई। इसके कुछ दिनों बाद शीना ने इंद्राणी और पीटर का घर छोड़ दिया और अंधेरी में एक फ्लैट लेकर रहने लगी। राहुल मुखर्जी भी वहीं उसके साथ शिफ्ट हो गया। इस पूरे वाकये से इंद्राणी को झटका लगा, क्योंकि पीटर मुखर्जी उससे नाराज हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक पीटर अब इंद्राणी से पैसों का हिसाब मांगने लगे थे। वो उसके इनवेस्टमेंट्स और बैंक खाते पर नजर रखने लगे थे। इंद्राणी ने शीना को मनाने की कोशिश की लेकिन वो इंद्राणी से नाराज थी। इससे इंद्राणी को गुस्सा आ गया। उसने शीना को खत्म करने का फैसला किया। जनवरी 2012 में इंद्राणी और संजीव खन्ना के बीच Skype पर बात हुई। इसमें इंद्राणी ने संजीव खन्ना से कहा, 'शीना को मार दो।'
सूत्रों के अनुसार संजीव खन्ना ने इंद्राणी से कहा कि शीना की हत्या के लिए कांट्रेक्ट किलर से संपर्क किया जाए, लेकिन शीना इसके लिए तैयार नहीं थी। शीना ने संजीव खन्ना को बताया कि ड्राइवर श्याम राय इस मर्डर में उसकी मदद करने के लिए तैयार है।