नई दिल्ली: देश की राजधानी में यमुना किनारे श्री श्री रविशंकर के 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। हालांकि समारोह शुरू होने से पहले बारीश की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।
आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले श्री श्री रविशंकर ने उन लोगों पर निशाना साधा जिन्होंने इसे प्राइवेट पार्टी करार दिया। श्री श्री ने वहां मौजूद लोगों की भीड़ से कहा, "आइए, शांति व सौहार्द कायम करते हैं।" उन्होंने कहा, "हां, समूचा विश्व मेरा परिवार है।" संस्कृत के श्लोक 'वसुधैव कुटुंबकम' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है कि पूरा विश्व एक परिवार है।
ये आयोजन कला का कुंभ मेला है: PM मोदी
श्री श्री के आर्ट ऑफ कल्चर कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कला की धरती है यहां हर पहर का अलग संगीत सुनने को मिलता है।
पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश-
मन को झुमाने वाला संगीत हिंदुस्तान में मिलता है।
मानवीय मूल्यों से भी दुनिया जुड़ती है।
ये आयोजन कला का कुंभ मेला है
सपनों को जीने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग चाहिए
कार्यक्रम से दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी
PM मोदी मेहमान, श्री श्री मेजबान
श्री श्री रविशंकर ने पीएम मोदी का स्वागत किया। महोत्सव की शुरुआत शानदार रही। सबसे पहले 1050 लोगों के समूह ने स्वस्ति वाचन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री श्री रवि शंकर लोगों को संबधोति कर रहे हैं। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। बारिश की वजह से प्रोग्राम लगभग आधे घंटे की देरी से शुरु हुआ है लेकिन अब धीरे कार्यक्रम अपने रंग में आ रहा है।
- वैदिक मंत्रोच्चार से हुई कार्यक्रम की शुरुआत। 1 हजार 50 पंडितों ने किया मंत्रोच्चार
- उद्घाटन समारोह में हुई 9 तरह की संगीतमय प्रस्तुति। 50 किस्म के वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल
- 1,700 भरतनाट्यम कलाकारों ने दी प्रस्तुति। कई देशों के कलाकार थे शामिल
- श्री श्री रविशंकर ने दिया उद्घाटन भाषण। मंच पर मौजूद लोगों को किया सम्मानित
- बारिश का लोगों के उत्साह पर असर नहीं। आयोजन स्थल पर हजारों की भीड़ मौजूद
- श्री श्री के मेगा शो को लेकर दिल्ली में कई जगहों पर लगा जाम। मयूर विहार फेज वन में रेंगती दिखी गाड़ियां
- आयोजन के लिए यमुना किनारे भारी सुरक्षा 12 हजार पुलिस के जवान तैनात
- दिल्ली के सभी 11 जिलों की पुलिस सुरक्षा में जुटी। पीएम के कारण NSG टीम भी तैनात
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर
Latest India News