1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में श्री श्री रविशकंर के मेगा शो का भव्य आगाज, PM मोदी हुए शामिल

दिल्ली में श्री श्री रविशकंर के मेगा शो का भव्य आगाज, PM मोदी हुए शामिल

नई दिल्ली: देश की राजधानी में यमुना किनारे श्री श्री रविशंकर के 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। हालांकि समारोह शुरू होने से पहले बारीश की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल

artist

यह समारोह 11 से 13 मार्च तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 35 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। 155 देशों के करीब 36 हजार कलाकार हिस्सा ले रहे है। यमुना नदी के किनारे होने वाले विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम वसुधैव कुटुंबकम रखी गई है। 1000 एकड़ जमीन पर आयोजित यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग की 35वीं सालगिरह पर आयोजित किया जा रहा है।

7 एकड़ जमीन में सिर्फ स्टेज का निर्माण किया गया है यहां 35 हजार कलाकार परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों के नेता और VVIP भी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

इससे पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने इस तीन दिवसीय सांस्कतिक कार्यक्रम के सिलसिले में 5 करोड़ देने से इनकार करने संबंधी श्रीश्री रविशंकर के बयान पर आज कड़ा एतराज जताया लेकिन उनके संगठन को इसके भुगतान के लिए 3 हफ्ते का और समय दिया।

आगे की स्लाइड में देखिए भव्य कार्यक्रम की तस्वीरें-

Latest India News