1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्रकार राजदेव की हत्या के पीछे का सच, कहां रची गई साजिश, किसने दी सुपारी

पत्रकार राजदेव की हत्या के पीछे का सच, कहां रची गई साजिश, किसने दी सुपारी

पत्रकार राजदेव रंजन की 13 मई 2016 को सिवान में दफ्तर से घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहार के एक बड़े दैनिक अखबार के रिपोर्टर थे।

Rajdeo Ranjan- India TV Hindi
Image Source : PTI Rajdeo Ranjan

नई दिल्ली: पत्रकार राजदेव रंजन की 13 मई 2016 को सिवान में दफ्तर से घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहार के एक बड़े दैनिक अखबार के रिपोर्टर थे। हत्या के बाद से ही शक की सुई एक पूर्व बाहुबली सांसद और उसके गुर्गों की तरफ घूम रही थी। बाद में पुलिस ने शार्प शूटर लड्डन मियां को गिरफ्तार किया। लड्डन मियां को बाहुबली सांसद का करीबी माना जाता है।

राजदेव सिवान जेल के अंदर चल रही गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थे। सिवान जेल के अंदर से चल रहे बाहुबली सांसद के कारनामों को वे अपनी खबरों के जरिए जनता के सामने ला रहे थे। आरजेडी के मंत्री जब सिवान जेल में इस पूर्व सांसद से मिलने पहुंचे थे तो राजदेव ने तस्वीर समेत पूरी खबर छापी थी। इतना ही नहीं वे हर गैरकानूनी गतिविधि को वो अपनी खबरों के जरिए सामने ला रहे थे। बताया जाता है कि इससे बाहुबली सांसद काफी बौखला गया था।

हत्या के लिए शूटर्स को दी सुपारी
सूत्रों के मुताबिक लड़्डन मियां ने हत्यारों को राजदेव की हत्या की सुपारी दी थी। लड्डन मियां पर मर्डर और अपहरण के एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। 2014 में सिवान में श्रीकांत भारती की हत्या के केस में भी लड्डन का नाम आया था। 23 अप्रैल को लड्डन को जमानत पर जेल से बाहर आया था। बताया जाता है कि जब राजदेव रंजन की हत्या हुई थी उस समय वह आसपास ही घूम रहा था।

सिवान जेल में रची गई साजिश
जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। पुलिस ने जिन शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया उनके मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कॉल डिटेल यह साफ था कि हत्या की पूरी साजिश सिवान जेल में रची गई थी।   हत्या से पहले सिवान जेल में 35 कॉल किए गए थे। 36वां कॉल राजदेव की हत्या के बाद किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-
मुझे लोग इसी रूप में पसंद करते हैं, मैं तो ऐसे ही रहूंगा-शहाबुद्दीन
बड़ा खुलासा: शहाबुद्दीन के काफिले में पत्रकार का क़ातिल? देखिए वीडियो
 

Latest India News