1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 96 वर्षीय मां को घर में बंद कर बेटा निकला छु़ट्टियां मनाने

96 वर्षीय मां को घर में बंद कर बेटा निकला छु़ट्टियां मनाने

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ कुछ ऐसा किया जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

west bengal- India TV Hindi
west bengal

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ कुछ ऐसा किया जिसने पूरी इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दरअसल मामला उस समय का है जब व्यक्ति अपनी 96 वर्षीय मां को घर में अकेला बंद करने छुट्टियां मनाने चला गया। यह घटना बीते शनिवार को घटित हुई थी। (आतंकी गतिविधियों के चलते अमेरिका ने नाइजर जाने वाले अपने नागरिकों को चेताया)

रविवार को बेटी ने घर का ताला तोड़कर मां को बाहर निकाला। इसके बाद महिला ने आनंदपुर थाने में अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस के अनुसार बैंक में काम करने वाले अपने बेटे विकास के साथ रहने वाली सविता नाथ ने बताया कि जब वह कमरे में सो रही थी तभी उनका बेटा बाहर से ताला बंद करके चला गया। जागने पर सविता ने देखा कि घर पर कोई भी नहीं था।

सविता ने कहा कि उन्हें उनके बेटे और उसके परिवार की मंशा पता है कि अधिक उम्र होने की वजह से वह कुछ नहीं कर सकती। सविता नाथ के छोटे बेटे ने कहा कि उन्हें उम्मीद तक नहीं थी कि उनका बड़ा भाई ऐसी हरकत कर सकता है। सविता नाथ की बेटी ने बताया कि जब उसने घर पर ताला लगा हुआ देखा तो उन्हें थोड़ा शक हुआ, दरवाजा तोड़कर जब उसने अंदर देखा तो सविता अपने बिस्तर पर लेटी हुई थी।

Latest India News