1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आतंकी गतिविधियों के चलते अमेरिका ने नाइजर जाने वाले अपने नागरिकों को चेताया

आतंकी गतिविधियों के चलते अमेरिका ने नाइजर जाने वाले अपने नागरिकों को चेताया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 11:30 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 11:30 am IST

अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि उसने "आतंकी गतिविधियों, अपहरण और अपराध के उच्च दर" के चलते अपने नागरिकों को नाइजर की यात्रा पर जाने से जुड़े जोखिम को लेकर चेतावनी जारी की है।

Due to terrorist activities US warns its citizens going to...- India TV Hindi
Due to terrorist activities US warns its citizens going to Niger

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि उसने "आतंकी गतिविधियों, अपहरण और अपराध के उच्च दर" के चलते अपने नागरिकों को नाइजर की यात्रा पर जाने से जुड़े जोखिम को लेकर चेतावनी जारी की है। (न्यू कैलेडोनिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप)

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी नागरिकों को 'विभिन्न चरमपंथी समूहों की गतिविधियों' के मद्देनजर नाइजर की सीमा से लगे लीबिया, माली, नाइजीरिया और चाड की यात्रा करने से बचना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि आतंकवादी समूहों अलकायदा, इस्लामिक स्टेट, बोको हरम और अन्य से धमकियां मिल रही हैं। बयान के अनुसार, सुरक्षा कारणों से विदेशी कंपनियों, गैर-सरकारी और निजी सहायता संगठनों सहित कुछ संगठनों ने नाइजर में अपने संचालनों को रद्द कर दिया है। यात्रा को लेकर यह चेतावनी अक्टूबर की शुरुआत में नाइजर में एक हमले में चार अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के बाद जारी की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश