1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यू कैलेडोनिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप

न्यू कैलेडोनिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 11:06 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 11:06 am IST

न्यू कैलेडोनिया के तट पर आज 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया लेकिन भूकंप वैज्ञानिकों की ओर से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

6.8 magnitude earthquake in New Caledonia- India TV Hindi
6.8 magnitude earthquake in New Caledonia

सिडनी: न्यू कैलेडोनिया के तट पर आज 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया लेकिन भूकंप वैज्ञानिकों की ओर से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप का केंद्र राजधानी नौमिया से 253 किलोमीटर दूर 29 किलोमीटर की गहराई पर था। (सीरिया में अभी भी 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत)

‘पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर’ ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। विशेषज्ञों ने बताया कि झटके महसूस किए गए और नुकसान होने की कोई संभावना नहीं है। ‘जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया’ के भूकंप वैज्ञानिक जोनाथन बाथगेट ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘वह (भूकंप का केंद्र) नौमिया से थोड़ा दूर था लेकिन उसके पास कुछ छोटे द्वीप हैं जहां झटके निश्चित रूप से महसूस किए गए होंगे।’’

उन्होंने बताया कि इससे नुकसान होने की कोई संभावना नहीं है। इस इलाके में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यह भूकंप की दृष्टि से एक सक्रिय क्षेत्र है। न्यू कैलेडोनिया ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ का हिस्सा है। ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ प्रशांत क्षेत्र के आसपास का वह हिस्सा है जहां भूगर्भीय हलचलों की वजह से अक्सर भूकंप आते हैं और ज्वालामुखी फटते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश