1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया में अभी भी 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत

सीरिया में अभी भी 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को मदद की जरूरत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 10:49 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 10:49 am IST

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख ने कहा है कि सीरिया में एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों को अभी भी मानवीय सहायता की आवश्यकता है।

More than 10 million people still need help in Syria- India TV Hindi
More than 10 million people still need help in Syria

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख ने कहा है कि सीरिया में एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों को अभी भी मानवीय सहायता की आवश्यकता है और इनमें से लगभग आधे लोग, जो घर बार छोड़ कर भाग चुके हैं और भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं, उन्हें इन सहायताओं की ‘‘बेहद आवश्यकता’’ है। (हैलोविन फेस्टिवल के दौरान ट्रंप और मेलेनिया ने किया ‘ट्रिक और ट्रीट’)

मार्क लोकोक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि देश के भीतर ही लंबे समय से विस्थापित चल रहे सीरियाई लोग की संख्या 63 लाख से घटकर 61 लाख रह गई है। लेकिन उन्होंने कहा कि नए विस्थापितों का स्तर अब भी अधिक बना हुआ है। जनवरी से सितंबर के बीच 18 लाख लोगों को कथित रूप से अपने स्थानों को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।’’

जॉर्डन के अम्मान से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कहा कि नवंबर 2016 में वह अभियान शुरू हुआ था जिसमें रक्का शहर से इस्लामिक स्टेट को खदेड़ दिया गया था, तब से हवाई हमलों और संघर्षों के चलते 4,36,000 लोग अन्य स्थानों पर चले गए। उन्होंने कहा कि कम से कम 30 लाख लोग ऐसे दुरूह स्थानों पर हैं जहां मानवीय जरूरतों को पहुंचने में संरा को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश