1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दूर होगा करेले का कड़वापन, बस फॉलो करें ये टिप्स, बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे Bitter Gourd

दूर होगा करेले का कड़वापन, बस फॉलो करें ये टिप्स, बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे Bitter Gourd

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 06, 2026 09:51 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 09:51 pm IST

How to Remove Bitterness From Bitter Gourd: करेले की सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसकी कड़वाहट लोगों को बिल्कु पसंद नहीं आती। लेकिन कुछ आसान किचन हैक्स का इस्तेमाल कर आप इसका कड़वापन दूर कर सकते हैं। यहां जान लें आसान सा ट्रिक।

करेले का कड़वापन कैसे दूर करें- India TV Hindi
करेले का कड़वापन कैसे दूर करें Image Source : FREEPIK

करेला एक ऐसी सब्जी है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन कड़वा होने के कारण ज्यादातर लोग इसे खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। खासकर बच्चे करेले का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि करेले का स्वाद बच्चों को भी अच्छा लग सकता है। अगर इसका कड़वापन दूर कर दिया जाए। कुछ आसान हैक्स को फॉलो कर करेले का कड़वापन आसानी से दूर किया जा सकता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। यहां हम आपको कुछ आसान हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप करेले का कड़वापन आसानी से दूर कर सकते हैं। 

नमक का करें इस्तेमाल 

यह सबसे पुराना और कारगर तरीका है। करेले को काटकर उस पर ढेर सारा नमक छिड़कें और अच्छी तरह मिला लें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक करेले का कड़वा पानी निकाल देगा। इसके बाद करेलों को निचोड़कर साफ पानी से 2-3 बार धो लें।

दही या छाछ 
कटे हुए करेलों को दही या छाछ में थोड़े से नमक के साथ 1 घंटे के लिए भिगो दें। दही की खटास कड़वाहट को सोख लेती है और सब्जी का स्वाद भी बढ़ाती है।

बीज और छिलका हटाएं
करेले की कड़वाहट का बड़ा हिस्सा इसके ऊपरी खुरदरे छिलके और बड़े बीजों में होता है।  ऊपरी सतह को हल्का सा खुरच लें और अंदर के सख्त बीजों को निकाल दें।

खटाई का इस्तेमाल
सब्जी बनाते समय इसमें अमचूर पाउडर, इमली का पल्प या नींबू का रस जरूर डालें। खट्टा स्वाद कड़वाहट को बैलेंस करने में मदद करता है।

गुड़ या चीनी
अगर आप सूखी सब्जी या भरवां करेला बना रहे हैं, तो अंत में थोड़ा सा गुड़ या चीनी डाल दें। यह कड़वाहट को दबा देता है और एक अच्ठछा फ्लेवर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल