1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लंबी या गोल लौकी, जान लें कौन है स्वाद, सेहत के लिए बेस्ट

लंबी या गोल लौकी, जान लें कौन है स्वाद, सेहत के लिए बेस्ट

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 06, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 05:26 pm IST

लौकी चाहे लंबी हो या गोल, दोनों ही सेहत का खजाना हैं। लेकिन जब बात चुनने की आती है, तो इनके स्वाद और इसमें में थोड़ा अंतर जरूर होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन सी है बेस्ट।

लंबी या गोल लौकी,जान लें कौन है स्वाद,सेहत के लिए बेस्ट- India TV Hindi
लंबी या गोल लौकी, जान लें कौन है स्वाद,सेहत के लिए बेस्ट Image Source : FREEPIK

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए लौकी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। बाजार में दो तरह की लौकी मिलती है, एक गोल और दूसरी लंबी। ऐसे में लोग अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि इनमें से कौन सी लोकी स्वाद और सेहत के लिए बेस्ट है। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लंबी और गोल में से कौन सी लौकी स्वाद, सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। 

स्वाद और बनावट 

विशेषता लंबी लौकी  गोल लौकी
स्वाद यह थोड़ी मीठी और नरम होती है। इसमें थोड़ा अधिक पानी होता है और स्वाद हल्का फीका हो सकता है।
बनावट इसके छिलके पतले होते हैं और यह जल्दी पक जाती है। इसका छिलका थोड़ा सख्त हो सकता है और पकने में थोड़ा ज्यादा समय लेती है।
बेस्ट डिश लौकी का हलवा, कोफ्ता और सब्जी के लिए बेस्ट है। भरवां लौकी या चने की दाल के साथ बनाने के लिए बढ़िया है।

सेहत के लिए कौन है फायदे 

सेहत के मामले में दोनों में लगभग समान पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें 90% से अधिक पानी होता है, जो वजन घटाने और पाचन के लिए रामबाण है।

विटामिन और मिनरल्स: दोनों ही विटामिन C, K और बी-कॉम्प्लेक्स से भरपूर हैं।

हृदय स्वास्थ्य: दोनों में सोडियम कम और पोटेशियम अधिक होता है, जो BP कंट्रोल रखने में मदद करता है।

ठंडी तासीर: आयुर्वेद के अनुसार दोनों की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखती है।

3. कौन सी है बेस्ट?

जल्दी और आसान कुकिंग के लिए: लंबी लौकी चुनें, क्योंकि यह काटने और छीलने में आसान होती है और जल्दी गल जाती है।

भरवां सब्जी के लिए: अगर आप मसालेदार भरवां सब्जी बनाना चाहते हैं, तो गोल लौकी ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल