डायरेक्टर आदित्य धर की कमाल फिल्म धुरंधर 2 की कहानी का इंतजार अब खत्म हो गया है और इसका ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में एक बार फिर लयारी खून से सना हुआ दिख रहा है। रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी ने मौत का तांडव दिखाया है। साथ ही मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल भी अपनी क्रूरता के साथ लोगों को जिंदा जलाते दिख रहे हैं। जासूसी और उसकी दुनिया के क्रूर चेहरे को दिखाने के लिए तैयरा है। रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के धांसू जासूस के किरदार में पर्दे पर लौट रहे हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल फिर देखने को मिलेगा। साथ ही संजय दत्त का किरदार असलम चौधरी भी पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। धुरंधर 2 के ट्रेलर से फैन्स को उम्मीदें थीं कि कहानी में कुछ नया खुलासा होगा लेकिन ज्यादा कुछ खास देखने को नहीं मिला। पिछले पार्ट की तरह ही इस पार्ट में भी बैकग्राउंड स्कोर के साथ कहानी में एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। आर माधवन भी अपने किरदार में स्क्रीन पर जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।
बॉक्स ऑफिस पर उड़ेगा गर्दा
बता दें कि अब बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ने वाला है और 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो रही है। मेजर इकबाल एक बार फिर भारत के खिलाफ आतंक के मंसूबों को तस्वीर देते हुए नजर आएगा। साथ ही भारत का मुंहतोड़ जवाब देखने को भी मिलने वाला है। उजैर बलूच के किरदार को भी काफी असरदार तरीके से दिखाया जा रहा है। लेकिन खास बात ये है कि सारा अर्जुन जिन्होंने यालिनी जमाली का किरदार निभाया है भी इस पार्ट में बंदूक ताने खड़ी हैं। अब फिल्म को लेकर दर्शक और भी उत्साहित हो रहे हैं। फिल्म की ओवरसीज प्रीमियर बुकिंग में अब तक 5 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और भारत में भी 1 हफ्ते पहले एडवांस बुकिंग शुरू होगी।