1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'क्वीन ब्यूटी, किलर एब्स ', 'KING' के पहले गाने 'तू मिल जाए' में शाहरुख-दीपिका के अंदाज के कायल हुए करण जौहर, रिएक्शन वायरल

'क्वीन ब्यूटी, किलर एब्स ', 'KING' के पहले गाने 'तू मिल जाए' में शाहरुख-दीपिका के अंदाज के कायल हुए करण जौहर, रिएक्शन वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 02, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 04:21 pm IST

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना रिलीज किया गया, जिसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इस गाने पर अब करण जौहर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

karan johar- India TV Hindi
'किंग' के पहले गाने पर आया करण जौहर का रिएक्शन। Image Source : INSTAGRAM/@RED CHILLIES ENTERTAINMENT/@KARANJOHAR

सुपरस्टार शाहरुख खान आज, 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हर तरफ से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' भी जारी कर दिया गया है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। इस गाने को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है, और दोनों की केमेस्ट्री फैंस को यह बहुत पसंद आ रही है। अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी इस गाने पर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिससे पता चलता है कि उन्हें ये गाना कितना पसंद आया है।

करण जौहर ने की 'किंग' के पहले गाने की तारीफ

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए 'किंग' के पहले गाने पर प्रतिक्रिया दी है। गाने पर अपने विचार साझा करते हुए करण जौहर ने पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'किंग ऑडियो! किंग विज़ुअल्स, क्वीन की खूबसूरती और किलर एब्स। यह गाना म्यूजिक चार्ट्स पर ब्लॉकबस्टर बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।' इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टैग किया।

karan johar
Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHARकरण जौहर का पोस्ट

शाहरुख और दीपिका की रोमांटिक केमेस्ट्री

'किंग' के पहले गाने 'तू मिल जाए' की बात करें तो इस रोमांटिक डांस ट्रैक में शाहरुख और दीपिका नजर आ रहे हैं और एक बार फर उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोग इस गाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने आवाज दी है और इसका इसका संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है। गाने के बोल की बात करें तो ये कुमार ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी पीयूष-शाजिया ने की है।

'किंग' की कास्ट और रिलीज डेट

'किंग' की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले दिनों ही शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत के दौरान फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म की थी और साथ ही ये भी साफ कर दिया था कि 'एवेंजर्स डूम्सडे' की रिलीज का 'किंग' की रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ने वाला और ये फिल्म अपनी तय डेट पर ही रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः 'हो सकता है अगल चुनाव हार जाएं', उमर अब्दुल्ला की आशिकी पर फिदा हुईं हिना खान, शादी पर दिया रिएक्शन- 'दुनिया गई भाड़ में'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।