1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हैलोविन फेस्टिवल के दौरान ट्रंप और मेलेनिया ने किया ‘ट्रिक और ट्रीट’

हैलोविन फेस्टिवल के दौरान ट्रंप और मेलेनिया ने किया ‘ट्रिक और ट्रीट’

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2017 10:30 am IST,  Updated : Oct 31, 2017 10:30 am IST

व्हाइट हाउस में पहले हैलोविन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अपनी ट्रेड मार्क लाल टाई में नजर आये। हैलोविन की पूर्व संध्या पर ट्रंप और मेलेनिया ने करीब 6,000 बच्चों और वयस्कों के साथ ‘ट्रिक और ट्रीट’ का खेल खेला।

 Trump and Melanie did trick and treat during the Halloween...- India TV Hindi
Trump and Melanie did trick and treat during the Halloween Festival

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस में पहले हैलोविन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अपनी ट्रेड मार्क लाल टाई में नजर आये। हैलोविन की पूर्व संध्या पर ट्रंप और मेलेनिया ने करीब 6,000 बच्चों और वयस्कों के साथ ‘ट्रिक और ट्रीट’ का खेल खेला। (अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से वार्ता करेंगे द. कोरियाई राष्ट्रपति)

कोलंबिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया जिलों के करीब 20 स्कूलों के बच्चों ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में सैनिकों के परिवारों और अन्य लोगों के साथ हिस्सा लिया। पूरा लॉन भुतहा संगीत से गूंज रहा था। फॉग मशीनें लगायी गयी थीं। लॉन के प्रवेश को सीताफल से सजाया गया था, जिसमें सभी पूर्व राष्ट्रपतियों के चेहरे बनाए हुए थे। चारों ओर जालों से काली-काली मकड़ियां लटक रही थीं।

 डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला ने हैलोविन भोज में डायनोसोर सहित तमाम तरह के जानवरों, कंकालों, भूतों, पिशाचों का स्वागत किया और उनके साथ समारोह का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को विशेष उपहार सहित घर में बने बिस्कुट और अन्य टॉफी-चॉकलेट दिये गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश