Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पुरानी गाड़ियों पर सरकार की सख्ती! दोगुना किया ग्रीन टैक्स, लाखों वाहन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन

पुरानी गाड़ियों पर सरकार की सख्ती! दोगुना किया ग्रीन टैक्स, लाखों वाहन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन

Edited By: Shivendra Singh Published : Mar 06, 2026 11:12 pm IST, Updated : Mar 06, 2026 11:12 pm IST

देश के कई शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकारें अब सख्त कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने अपने बजट 2026-27 में वाहन मालिकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पुरानी और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स दोगुना करने का प्रस्ताव रखा है।

पुरानी गाड़ी रखना...- India TV Paisa
Photo:ANI पुरानी गाड़ी रखना पड़ेगा और महंगा

देश के कई बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण के बीच महाराष्ट्र सरकार ने वाहन मालिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में पुरानी और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स दोगुना करने का प्रस्ताव रखा है। इस फैसले का सीधा असर लाखों वाहन मालिकों पर पड़ सकता है, खासकर उन लोगों पर जो कई साल पुरानी गाड़ियां चला रहे हैं। सरकार का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रदूषण को कम करना और लोगों को नई तकनीक वाली गाड़ियां अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

पुरानी गाड़ियों पर बढ़ेगा टैक्स का बोझ

बजट में प्रस्ताव दिया गया है कि BS-4 या उससे पुराने एमिशन नॉर्म वाले प्राइवेट वाहनों पर ग्रीन टैक्स को दोगुना किया जाएगा। सरकार के अनुसार ऐसी गाड़ियां ज्यादा धुआं छोड़ती हैं और पर्यावरण को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। यही वजह है कि अब इन गाड़ियों के इस्तेमाल को धीरे-धीरे कम करने की योजना बनाई जा रही है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो जिन लोगों के पास पुरानी कार या बाइक है, उन्हें अब पहले की तुलना में ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है। इससे उनकी गाड़ी चलाने की कुल लागत भी बढ़ जाएगी।

पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर मिलेगा फायदा

सरकार ने सिर्फ सख्ती ही नहीं दिखाई, बल्कि वाहन मालिकों को राहत देने का भी प्रयास किया है। बजट में यह भी प्रस्ताव है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करता है और उसके बदले नई गाड़ी खरीदता है, तो उसे मोटर व्हीकल टैक्स में खास छूट मिलेगी। सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति BS-4 या उससे ऊपर की गाड़ी को स्क्रैप करता है तो नई गाड़ी खरीदते समय करीब 16% तक टैक्स में छूट मिल सकती है। वहीं BS-3 या उससे पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर करीब 30% तक टैक्स राहत मिलने की संभावना है।

प्रदूषण कम करने की कोशिश

सरकार का मानना है कि शहरों में हवा की क्वालिटी तेजी से खराब हो रही है और इसमें पुरानी गाड़ियों का बड़ा योगदान है। नई तकनीक वाली गाड़ियां कम धुआं छोड़ती हैं और ईंधन की खपत भी कम करती हैं। ऐसे में सरकार चाहती है कि लोग धीरे-धीरे पुरानी गाड़ियों को हटाकर नई और पर्यावरण के अनुकूल गाड़ियां अपनाएं।

ऑटो सेक्टर को भी मिल सकता है फायदा

इस फैसले का एक असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब लोग पुरानी गाड़ियां स्क्रैप करके नई गाड़ियां खरीदेंगे, तो ऑटो इंडस्ट्री में बिक्री बढ़ सकती है। इससे उद्योग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement