1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थोड़ी सी मेहनत करते ही तेज हो जाती है दिल की धड़कन, स्वामी रामदेव ने बताया सेहत को कैसे बनाएं फौलादी?

थोड़ी सी मेहनत करते ही तेज हो जाती है दिल की धड़कन, स्वामी रामदेव ने बताया सेहत को कैसे बनाएं फौलादी?

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 07, 2026 09:01 am IST,  Updated : Mar 07, 2026 09:01 am IST

How to make health strong: थोड़ी सी फिजिकल एक्टिविटी करते ही आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है? अगर हां, तो आपको अपनी सेहत को मजबूत बनाने के लिए स्वामी रामदेव के कुछ उपायों के बारे में जान लेना चाहिए।

सेहत को कैसे बनाएं फौलादी- India TV Hindi
सेहत को कैसे बनाएं फौलादी Image Source : FREEPIK

जवानी में ही लोगों में दमखम और स्टैमिना घटने लगा है। रूटीन की जिंदगी में थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी करने में ही लोगों का दम फूल रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस नई परेशानी का नाम एक्सरसाइज इनटॉलरेंस है। आइए सबसे पहले इस टर्म के मतलब को समझने की कोशिश करते हैं।

एक्सरसाइज इनटॉलरेंस- इस टर्म का मतलब है ऐसी हालत जब कोई इंसान अपनी उम्र और सेहत के हिसाब से उतनी फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाता है, जितनी उसे करनी चाहिए। हल्की सी मेहनत करने से उसकी सांस फूलने लगती है और स्टैमिना जवाब देने लगता है। हैरानी की बात तो ये है कि कई मामलों में फेफड़े पूरी तरह से नॉर्मल होते हैं लेकिन फिर भी सीढ़ियां चढ़ना, साइकिल चलाना या फिर थोड़ी देर तेज चलना भी मुश्किल हो जाता है।

क्या है कारण- एक्सरसाइज इनटॉलरेंस की एक बड़ी वजह 'पोस्ट-कोविड डीकंडीशनिंग' भी है। आपको बता दें कि कोरोना के दौरान जब महीनों तक लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हुई, तो शरीर की फिटनेस गिर गई। यही वजह है कि अब मेहनत करते ही सांस फूलने लगती है। हालांकि, सिर्फ कोविड ही नहीं बल्कि एयर पॉल्यूशन, मोटापा, स्ट्रेस, स्मोकिंग और लंबे वक्त तक बैठकर काम करने की आदत भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है। इन कारणों से दिल और सांस लेने वाली मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और थोड़े से वर्कआउट पर ही दिल तेजी से धड़कने लगता है।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 से 35 साल के वर्किंग प्रोफेशनल्स इस प्रॉब्लम की गिरफ्त में सबसे ज्यादा हैं। अब सवाल ये है कि कमजोर होती सांसों को फिर से ताकत कैसे मिल सकती है? योगगुरु स्वामी रामदेव के मुताबिक जब योग का दम साथ हो, तो थकान हार जाती है, स्टैमिना बढ़ जाता है और सांसें मजबूत हो जाती हैं। अगर आप एक्सरसाइज इनटॉलरेंस की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज योग करना शुरू कर दीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।