'हिम्मतवाला' से 'तू झूठी मैं मक्कार' तक, होली के मौके पर रिलीज हुईं 8 फिल्में
'हिम्मतवाला' से 'तू झूठी मैं मक्कार' तक, होली के मौके पर रिलीज हुईं 8 फिल्में
फिल्ममेकर्स अक्सर ईद, दिवाली और होली जैसे बड़े त्योहारों पर फिल्में रिलीज करते हैं, जिससे फिल्मों को छुट्टियों का भी फायदा मिले। तो चलिए आज नजर डालते हैं होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट पर।
Published : Mar 03, 2026 06:15 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 06:15 pm IST
1/9Image Source : Instagram/@netflix_in
फिल्म निर्माता ज्यादातर होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं ताकि छुट्टियों का फायदा भी मिल सके। हालांकि, इस साल होली पर कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और ऐसा 15 सालों में पहली बार हो रहा है। इस बीच पिछले कुछ सालों में होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं।
2/9Image Source : Instagram/@netflix_in
तू झूठी मैं मक्कर- रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च, 2023 को होली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और समीक्षकों से भी सकारात्मक समीक्षा मिली। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में 147.28 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
3/9Image Source : Instagram/@primevideoin
केसरी- अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी', जो सारागढ़ी युद्ध की सच्ची कहानी पर आधारित है, होली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 155.70 करोड़ रुपये की कमाई की।
4/9Image Source : Instagram/@primevideoin
बच्चन पांडे- एक्शन-कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 51.04 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 74.20 करोड़ पर अटक गया और ये बड़ी डिजास्टर साबित हुई।
5/9Image Source : Instagram/@netflix_in
रेस- 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म 'रेस' जिसमें सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.64 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।
6/9Image Source : Instagram/@primevideoin
साइना - परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' भी होली के मौके पर ही रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसने मात्र 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
7/9Image Source : Instagram/@netflix_in
बद्रीनाथ की दुल्हनिया- वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को होली की छुट्टियों का भरपूर फायदा मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 117.89 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दुनिया भर में इसका कुल कलेक्शन 201 करोड़ रहा।
8/9Image Source : Instagram/@jiohotstar
अंग्रेजी मीडियम- दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी, जो 2020 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल थी। फिल्म में इरफान खान के साथ करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के ठीक छह दिन बाद कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लग गया। नतीजतन, फिल्म छह दिनों में केवल 10.18 करोड़ रुपये ही कमा पाई।
9/9Image Source : Instagram/@primevideoin
हिम्मतवाला- अजय देवगन और तमन्ना भाटिया की 2013 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' होली के वीकेंड पर रिलीज हुई थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में केवल 47.45 करोड़ रुपये कमाए।