Nakshatra Upay: शनिवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि इस 7 मार्च को शाम 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। पूरा दिन पूरी रात पार कर के 8 मार्च की सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। ध्रुव योग के दौरान किसी भी स्थिर कार्य जैसे किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से सफलता मिलती है। लेकिन कोई भी अस्थिर कार्य जैसे कोई गाड़ी अथवा वाहन लेना इस योग में सही नहीं है। साथ ही 7 मार्च की दोपहर पहले 11 बजकर 16 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। अब बात करेंगे स्वाती नक्षत्र के संयोग से किये जाने वाले कुछ विशेष उपायों की।
7 मार्च 2026 के खास उपाय
- मनचाही सफलता पाने के लिये स्वाती और चित्रा नक्षत्र के शुभ संयोग में माता या माता जैसी किसी स्त्री को सीप लगा हुआ कोई कपड़ा या समुद्री सीप भेंट करें।
- अगर आप चाहते है की जीवन में सब मंगलमय हो और खुशियां आपके द्वार पर खड़ी रहे, इसके लिये हाथी के दो खिलौने लाकर, उन्हें साफ पानी से धोकर घर में पूजा के मंदिर में रखें और उनके आगे तिल के तेल का एक दीपक जलायें।
- जीवन में विशेष फलों की प्राप्ति के लिये इस दिन जैन मंदिर में जाकर रूई का दान करें।
- अपने जीवन को नयी ऊंचाईयों तक ले जाने के लिये अर्जुन के चूर्ण की गोली बनाकर महाकाली को अर्पित करें। अगर आपको अर्जुन का चूर्ण न मिले तो अर्जुन के वृक्ष का स्मरण करते हुए, जौ की रोटी बनाकर, उस पर घी और गुड़ रखकर माता को अर्पित करें। बाद में आप ये प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं।
- अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिये और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये किसी नये पौधे की कोपल को 30 सेकेण्ड तक ध्यान से देखकर अपने ईष्टदेव को स्मरण कर ठहाका मारकर हसियें।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिये और जीवन में तरक्की पाने के लिये दूध के खोये से बने पेड़ों को 11-11 की संख्या में 11 जगह अलग-अलग करके रख दें और इन्हें अपनी मित्र मंडली में बांट दें।
- हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिये स्वाति नक्षत्र में मिट्टी और जौ के आटे को मिलाकर, उसकी गोलियांतिल के तेल में सानकर बनानी चाहिए। उसके बाद इन गोलियों को भट्टी में पकाकर अपने पास रखना चाहिए।
- अगर आप आर्थिक रूप से बड़ा लाभ पाना चाहते हैं तो लाभ पाने के लिये आपको एक रुपये का सिक्का लेना चाहिए। अब उस सिक्के पर सरसों के तेल से एक बिन्दु लगाइए और शनि मन्दिर में रख आइए। साथ ही शनिदेव से आर्थिक लाभ पाने के लिये प्रार्थना भी करिये।
- अगर आप किसी विशेष काम से घर से कहीं बाहर जा रहे हैं तो उस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आप घर से बाहर जाते समय केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं। साथ ही मां का आशीर्वाद लेकर जायें।
- अगर आपको किसी सरकारी दफ्तर में कोई अर्जी डालनी है और आपको उससे संबंधित कार्यों में परेशानी आ रही हैं तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आज के दिन आप किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की दिशा है ।
- अगर आप अपने बिजनेस की गति को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, दूसरों के मुकाबले अपने बिजनेस की नींव को अधिक मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन आप मिट्टी का एक खाली घड़ा लीजिये और उस पर काजल का टीका लगाइए। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
Guru Gochar 2026: गुरु उच्च राशि में करेंगे गोचर, 5 राशि वालों का बदलेगा समय, खूब होगी कमाई