1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Marriage Remedies: अच्छा करियर फिर भी शादी में आ रही रुकावटें? घर की इस दिशा का वास्तु दोष बन सकता है वजह

Marriage Remedies: अच्छा करियर फिर भी शादी में आ रही रुकावटें? घर की इस दिशा का वास्तु दोष बन सकता है वजह

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Mar 07, 2026 07:30 am IST,  Updated : Mar 07, 2026 07:30 am IST

Marriage Remedies: वास्तु के अनुसार घर की एक दिशा रिश्तों और सामाजिक संबंधों से जुड़ी मानी जाती है। अगर इस दिशा में वास्तु दोष हो तो शादी के रिश्तों में बार-बार अड़चनें आ सकती हैं। यहां जानिए कौन सी दिशा डालती है बनते रिश्ते में रुकावट।

विवाह में रुकावट- India TV Hindi
विवाह में रुकावट Image Source : FREEPIK

Marriage Remedies: आज के समय में कई लोग अच्छी पढ़ाई, सफल करियर और स्थिर जीवन के बावजूद विवाह में देरी का सामना कर रहे हैं। कई बार अच्छे रिश्ते आते हैं लेकिन किसी न किसी कारण से बात आगे नहीं बढ़ पाती। ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे केवल ग्रह और नक्षत्र ही जिम्मेदार नहीं माने जाते, बल्कि घर की दिशाओं का प्रभाव भी हो सकता है। अगर आपकी बात भी बनते-बनते टूट जा रही है तो चलिए जानते हैं कि कौन सी दिशा इसके पीछे जिम्मेदार मानी जाती है, और कैसे इस रुकावट को दूर किया जा सकता है। 

शादी में देरी का बढ़ता सवाल

आज कई परिवारों में यह चिंता आम हो गई है कि अच्छी शिक्षा और बेहतर नौकरी के बावजूद बेटे-बेटियों का विवाह क्यों नहीं हो पा रहा। पहले जहां युवक-युवतियां 25 से 30 साल की उम्र में शादी कर लेते थे। वहीं, अब कई लोग 35 या 40 की उम्र के बाद भी सही जीवनसाथी की तलाश में हैं। इसके पीछे बदलती जीवनशैली, बढ़ती अपेक्षाएं और कई बार वास्तु संबंधी कारण भी माने जाते हैं।

एस्ट्रो-वास्तु में दिशाओं की भूमिका

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र अलग-अलग विद्या माने जाते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार दोनों के बीच गहरा संबंध है। विशेष रूप से विवाह और रिश्तों से जुड़े मामलों में घर की दिशाएं महत्वपूर्ण प्रभाव डालती हैं। घर की ऊर्जा और वातावरण व्यक्ति के मानसिक और सामाजिक जीवन पर असर डाल सकते हैं।

उत्तर-पश्चिम दिशा का प्रभाव

कई बार ऐसा देखा जाता है कि अच्छे प्रस्ताव आते हैं, परिवारों की मुलाकात भी होती है, लेकिन किसी कारण से बात नहीं बनती। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पश्चिम दिशा को रिश्तों और सामाजिक जुड़ाव की दिशा माना जाता है। अगर यहां पर भारी सामान, अव्यवस्था या गलत निर्माण हो तो रिश्तों में रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह और मार्गदर्शन में इस दिशा में संतुलन बनाने के उपाय करना चाहिए। 

उपाय तभी कारगर जब इच्छा हो

विशेषज्ञों की माने तो केवल वास्तु सुधार या ज्योतिषीय उपाय कर लेने से ही समस्या हल नहीं होती। अगर जिस व्यक्ति की शादी की बात चल रही है वह मानसिक रूप से तैयार नहीं है, तो उपायों का असर सीमित हो सकता है। इसलिए वास्तु सुधार के साथ-साथ व्यक्ति की स्पष्ट इच्छा और सकारात्मक प्रयास भी जरूरी हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Tortoise Ring: कछुए वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानिए किन लोगों को Kachhua Ring पहननी चाहिए और किन्हें नहीं

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें लौंग के 3 आसान उपाय, धन से जुड़ी हर समस्या हो जाएगी हल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।