1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा से पलवल के बीच दौड़ी 'टैल्गो' ट्रेन, दूसरी बार हुआ हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल

मथुरा से पलवल के बीच दौड़ी 'टैल्गो' ट्रेन, दूसरी बार हुआ हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल

मथुरा: भारतीय रेलवे ने बुलेट ट्रेन की दिशा में दूसरा कदम बढ़ाते हुए आज स्पेन में बनी टेल्गो ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन किया। मथुरा से टेल्गो ट्रेन ठीक दस बजकर बीस मिनट पर रवाना

talgo train- India TV Hindi
talgo train

मथुरा: भारतीय रेलवे ने बुलेट ट्रेन की दिशा में दूसरा कदम बढ़ाते हुए आज स्पेन में बनी टेल्गो ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन किया। मथुरा से टेल्गो ट्रेन ठीक दस बजकर बीस मिनट पर रवाना हुई और तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पलवल स्टेशन पहुंच गई। इस बीच ये ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाई गई।

टेल्गो के ट्रायल रन में रफ्तार नापने के लिए खास तौर से स्पेन से मेजरिंग व्हील मंगाया गया था। जिस वक्त ये ट्रायल रन हुआ ट्रे न में टेक्निकल स्टॉफ मौजूद रहा। इस ट्रायल रन में ये भी पता लगाने की कोशिश की गई कि पुरानी पटरियों पर क्या ये हाईस्पीड ट्रेन चल सकेगी या नहीं।

Also read:

भारत में आई स्पेन की हाईस्पीड ट्रेन, अंदर से ऐसी दिखती है 'टैल्गो'

दरअसल स्पेन की टेल्गो कंपनी ने ट्रेन को पुरानी पटरियों पर ही दो सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार ले चलाने का दावा किया है। इस ट्रायल रन के बाद अब दिल्ली-मुंबई रुट पर इस 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा।

talgo train

बता दें कि पहले ये ट्रायल रन कल यानी शुक्रवार को होना था जिसे कुछ खामियो को चलते आज तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। इससे पहले पिछले महीने बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों के बीच परीक्षण किया गया था।

Latest India News