1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में आई स्पेन की हाईस्पीड ट्रेन, अंदर से ऐसी दिखती है 'टैल्गो'

भारत में आई स्पेन की हाईस्पीड ट्रेन, अंदर से ऐसी दिखती है 'टैल्गो'

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 10:25 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 07:04 pm IST

बरेली: भारत ने बुलेट ट्रेन का सपना साकार करने की दिशा में एक कदम और आगे बढाते हुये स्पेन की टैल्गो कंपनी के रेल कोच का इज्जतनगर-भोजीपुरा स्टेशन के बीच सफल सेंसर ट्रायल पूरा कर

talgo train- India TV Hindi
talgo train

बरेली: भारत ने बुलेट ट्रेन का सपना साकार करने की दिशा में एक कदम और आगे बढाते हुये स्पेन की टैल्गो कंपनी के रेल कोच का इज्जतनगर-भोजीपुरा स्टेशन के बीच सफल सेंसर ट्रायल पूरा कर लिया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्पेन के कोच भारतीय इंजन ने खींचे। टैल्गो कंपनी ने ये कोच 30 साल पहले तैयार किए थे, जिनका ताजिकिस्तान समेत 12 देशों में सफल ट्रायल हो चुका है। ट्रायल के सफल होने के बद कंपनी नये कोच भेजेगी।

अधिकारियों ने बताया कि टैल्गो कंपनी की सुपर लग्जरी ट्रेन के कोच का ट्रायल भारतीय पटरी पर हुआ। टैल्गो कोच में कई सेंसर लगे हैं। इन सेंसर में कोई कमी तो नहीं, यह देखने के लिए ही रेलवे बोर्ड के मैकेनिकल इंजीनियर हेमंत कुमार ने सेंसर ट्रायल को निर्देश दिए थे। गुरुवार को टैल्गो कोच की बर्थ पर रेत से भरे बोरों को रखा गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कल सुपर लग्जरी कोच का स्पीड ट्रायल किया जाएगा। यह स्पीड ट्रायल बरेली-मुरादाबाद के बीच 12 जून तक चलेगा। बरेली-मुरादाबाद के बीच ट्रायल में टैल्गो कोच की रफ्तार 115 किमी प्रति घंटा होगी। इसके बाद मथुरा-पलवल ट्रैक पर 180 किमी और दिल्ली मुंबई के बीच 200 से 220 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया जाएगा।

आगे की स्लाइड में देखिए अंदर से कैसी दिखती है टैल्गो ट्रेन-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत