1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय महिला टीम की पकड़ मजबूत, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 269 रन की बढ़त

लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय महिला टीम की पकड़ मजबूत, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 269 रन की बढ़त

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 11, 2026 03:27 pm IST,  Updated : Jul 11, 2026 11:26 pm IST

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 11 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में दो दिनों का खेल खत्म हो चुका है और भारत की पकड़ इस मुकाबले में बेहद मजबूत नजर आ रही है।

Indian Women Team- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम Image Source : X@BCCI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दो दिन का खेल खत्म हो चुका है और यहां भारत की पकड़ काफी मजबूत नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं और अब भारतीय टीम के पास कुल 269 रनों की बड़ी बढ़त हो गई है। क्रीज पर स्मृति मंधाना (69 रन) और यास्तिका भाटिया (39 रन) मौजूद हैं। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 83 रन, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन और दीप्ति शर्मा ने 57 रनों की शानदार पारियां खेलीं। इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी ने 3 विकेट लिए।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पहली पारी में सिर्फ 170 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने 52 और कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 44 रन बनाए। भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट चटकाए। उनकी इस घातक गेंदबाजी की वजह से भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की बढ़त मिली।दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना और यास्तिका ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है।

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे, स्नेह राणा, एन श्री चरणी, क्रांति गौड़

इंग्लैंड महिला टीम: टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर

भारतीय और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट मैच हुए हैं। इनमें से 11 मैच ड्रॉ (बिना किसी हार-जीत के) रहे हैं। बचे हुए मैचों में से 3 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से एक खिलाड़ी ने अपना पहला मैच (डेब्यू) खेला है। वहीं दूसरी तरफ, हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरे नंबर पर रही इंग्लैंड की टीम में 5 नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनके नाम एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पोट्स और एली टी हैं। इसके अलावा, इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इस टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने (रिटायर होने) का फैसला किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल