1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा-पलवल के बीच कल होगा स्पेन की हाईस्पीड 'टैल्गो' ट्रेन का परीक्षण

मथुरा-पलवल के बीच कल होगा स्पेन की हाईस्पीड 'टैल्गो' ट्रेन का परीक्षण

नई दिल्ली: रेलवे स्पेन में बनी टैल्गो ट्रेन के द्वितीय चरण का परीक्षण कल मथुरा स्टेशन से करेगी। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी

talgo- India TV Hindi
talgo

नई दिल्ली: रेलवे स्पेन में बनी टैल्गो ट्रेन के द्वितीय चरण का परीक्षण कल मथुरा स्टेशन से करेगी। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण का परीक्षण मथुरा और पलवल स्टेशनों के बीच नौ जुलाई को होगा। इससे पहले पिछले महीने बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों के बीच परीक्षण किया गया था।

Also read:

भारत में आई स्पेन की हाईस्पीड ट्रेन, अंदर से ऐसी दिखती है 'टैल्गो'

नौ डिब्बे वाली टैल्गो ट्रेन परीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों और रिसर्च डिजाइनस एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाईजेशन (RDSO) के विशेषज्ञों सहित स्पेन के अधिकारी ट्रेन में मौजूद रहेंगे।

talgo

टैल्गो डिब्बे हल्के हैं और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह मोड़ पर भी रफ्तार कम किये बिना दौड़ सकती है।

अधिकारी ने बताया, यह परीक्षण 26 जुलाई तक जारी रहेगा और परीक्षण चालन के दौरान विभिन्न पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा।

Latest India News