A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

<p>supreme court</p>- India TV Hindi
supreme court

नई दिल्ली: अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

इससे पहले राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले के एक हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध करते हुए आवेदन दायर किया था। मंगलवार को मामले के पक्षकार गोपाल सिंह विशारद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि मध्यस्थता प्रक्रिया में कोई खास प्रगति नहीं हो रही है। इसलिए जल्द सुनवाई के लिए तारीख लगाई जाए। कोर्ट ने आवेदन पर विचार करने को कहा था।

Latest India News