अब नाथुला पास से होकर चलिए महादेव के पास
इन बुजुर्ग लोगों के चेहरे पर इस खुशी की बड़ी वजह है। उम्र के इस पड़ाव में इन लोगों ने ज्योर्तिलिंग समेत कई तीर्थों का दर्शन कर लिया है। लेकिन कैलाश मानसरोवर की यात्रा इनके लिए एक सपना था मोदी सरकार की पहल की वजह से उनका ये सपना आज साकार हो रहा है। नाथुला पास के जरिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा दशकों से बंद पड़ी थी। उत्तराखंड का रास्ता दुर्गम था। इस रास्ते बुजुर्गों को शिव के धाम जाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन अब एक बार फिर नाथुला पास के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने का रास्ता खुल चुका है। श्रद्धालु बिना पैदल चले यहां पहुंच सकते हैं।
Latest India News