A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 15 लोग जख्मी, पांच की हालत गंभीर

मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 15 लोग जख्मी, पांच की हालत गंभीर

कर्नूल जिले के बी तांड्रापाडू गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान मकान के छत की दीवार ढहने से 15 लोग घायल हुए।

Terrace wall collapse- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Terrace wall collapse

कर्नूल (आंध्र प्रदेश): कर्नूल जिले के बी तांड्रापाडू गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान मकान के छत की दीवार ढहने से 15 लोग घायल हुए, जिनमें पांच की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान अंगारों पर चलने का दृश्य देखने के लिए मकान पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। कई लोग मकान पर बनी छत की दीवार से सटकर जुलूस देख रहे थे। इस दौरान अचानक दीवार ढह गई और कई लोग नीचे गिर गए।

छत से गिरने वाले लोगों के साथ-साथ मकान के नीचे खड़े लोगों पर दीवार गिरने से वह भी घायल हो गए। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि छत की दीवार कमजोर थी, जिसकी वजह से वह ज्यादा संख्या में मौजूद लोगों का बोझ नहीं संभाल पाई।

Latest India News