1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक आतंकी नावेद पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया

पाक आतंकी नावेद पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया

नई दिल्ली: उधमपुर हमले में पकड़ा गया जिंदा आतंकी नावेद को दिल्ली लाया गया। उसे एयरपोर्ट से निकाल कर किसी अनजान जगह ले जाया गया है। नावेद को NIA विशेष विमान से दिल्ली लाया गया

पूछताछ के लिए दिल्ली...- India TV Hindi
पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया पाक आतंकी नावेद

नई दिल्ली: उधमपुर हमले में पकड़ा गया जिंदा आतंकी नावेद को दिल्ली लाया गया। उसे एयरपोर्ट से निकाल कर किसी अनजान जगह ले जाया गया है। नावेद को NIA विशेष विमान से दिल्ली लाया गया है। नावेद से दिल्ली में पूछताछ होगी। सूत्रों के मुताबिक नावेद का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी हो सकता है।

नावेद को अदालत ने 14 दिन के लिये NIA की कस्टडी में भेजा गया है। साथ ही नावेद से पूछताछ के बाद अब तक 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले हुई पूछताछ में आतंकी नावेद ने कबूला है कि उसने लश्कर-ए-तोएबा के पास आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया। माना जा रहा है कि 14 दिन की पुलिस रिमांड में आतंकी नावेद कई और राज से पर्दा उठा सकता है।

नावेद का दावा है कि वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है।

और पढ़ें: EXCLUSIVE: आतंकी नवेद और नोमान के समान की पहली तस्वीरें

Latest India News