1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बने तीन विश्व रिकॉर्ड: गहलोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बने तीन विश्व रिकॉर्ड: गहलोत

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 66 साल को हो गए। इस मौके पर उन्हें देश-विदेश की तमाम हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। लेकिन केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की मानें तो नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस बार तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने।

Photo: twitter.com/TCGEHLOT- India TV Hindi
Photo: twitter.com/TCGEHLOT

नवसारी: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 66 साल को हो गए। इस मौके पर उन्हें देश-विदेश की तमाम हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। लेकिन केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की मानें तो नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस बार तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने। जी हां, थावर चंद गहलोत के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दक्षिण गुजरात के नवसारी में दो कार्यक्रमों में तीन विश्व रिकॉर्ड बने।

गहलोत ने कहा कहा कि एक रिकॉर्ड शुक्रवार की शाम को बना जिसमें 30 सेकेंड के भीतर 989 लोगों ने दीप जलाए। दो अन्य उपलब्धियां आज मोदी की मौजूदगी में हासिल की गईं। तीनों कार्यक्रमों का आयोजन नवसारी में उसी स्थान पर किया गया। 1000 भिन्न रूप से सक्षम लोगों ने एक ही स्थान पर वील चेयर पर एक ही स्थान पर सबसे बड़ा वील चेयर लोगो बनाया जबकि 1700 बधिर लोगों को एक ही स्थान पर 3400 सुनने में सहायक यंत्र बांटे हए।

Photo: twitter.com/TCGEHLOT

तस्वीर: थावर चंद्र गहलोत के ट्विटर अकाउंट से

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने कहा, ‘हमने यहां तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बनाए गए।’ थावर चंद गहलोत ने यह बात पीएम मोदी की मौजूदगी में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

​इन्हें भी पढें:-

होता है..चलता है...के दिन लद गए, दुनिया हमें उम्मीद से देख रही है: मोदी
सहवाग ने दी PM मोदी को बधाई, कहा 66 नॉटआउट मुबारक, सेंचुरी बनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बने तीन विश्व रिकॉर्ड: गहलोत
 

Latest India News