नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तमाम बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन ट्विटर पर अपनी चुटीली बधाइयों के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग की बधाई ने लोगों को फिर से उनके ट्वीट्स चेक करने में मजबूर कर दिया। पीएम मोदी को 67वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए सहवाग ने कहा कि मोदीजी को 66 नॉटआउट मुबारक हो, और आप जीवन में सेंचुरी बनाएं। इसके साथ ही सहवाग ने पीएम मोदी के लिए एक बर्थडे कार्ड भी भेजा। पीएम मोदी ने भी जवाब में सहवाग को धन्यवाद कहा और मिलजुलकर देश को आगे बढ़ाने की बात कही।
वीरेंद्र सहवाग के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण लोगों ने पीएम मोदी को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति प्रणव मखर्जी ने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर उन्हें मेरी बधाई और शुभकामनाएं। राष्ट्रपति की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए माननीय राष्ट्रपति जी को धन्यवाद देता हूं। राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
https://twitter.com/narendramodi/status/777082653405089792
राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के अलावा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, ऐपल के सीवीओ टिम कुक, ऐक्टर अमिताभ बच्चन, ऐक्टर आमिर खान, लता मंगेशकर, पीवी सिंधु, पुलेला गोपीचंद, सानिया मिर्जा और अन्य कई हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात में हुआ था। अपने 67वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने सबसे पहले अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
होता है..चलता है...के दिन लद गए, दुनिया हमें उम्मीद से देख रही है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बने तीन विश्व रिकॉर्ड: गहलोत