1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. pics : 'ललित' लीला अंदाज़ ऐसा कि शहंशाह भी शरमा जाएं

pics : 'ललित' लीला अंदाज़ ऐसा कि शहंशाह भी शरमा जाएं

नई दिल्ली: आज हम आपको बताने जा रहे है ललित मोदी के बारे में। अहंकार हमेशा आसमान से ऊंचा, ज़िद्दी ऐसा कि हर बात मनवा कर दम ले, अकड़ ऐसी कि दूसरा उसके सामने बौने

ललित मोदी के बारे में बहुत से किस्से-कहानियां आपने सुने होंगे। ललित मोदी क़ानून की नज़र में भगोड़ा हैं लेकिन उनका तिलिस्म देखिए कि वो मशहूर हस्तियों के साथ ज़िंदगी का भरपूर मज़ा ले रहे हैं। उनकी वजह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दामन पर दाग़ लगा है। लेकिन ललित मोदी को इसकी फिक्र नहीं है। आख़िर इसकी वजह क्या है? इसे समझने के लिए ललित मोदी की ज़िंदगी के पुराने पन्नों को पलटना पड़ेगा। ये ललित मोदी से जुड़ी ऐसी कहानियां हैं, जिसे यकीनन आपने नहीं सुनी होगी।

क्रिकेट की दुनिया के सरताज बने तो इसमें वसुंधरा राजे की सरपरस्ती का भी हाथ है। अगर मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगोड़ा होने के बावजूद ललित मोदी दुनियाभर में सैर-सपाटा कर रहे हैं।

Latest India News