17 अक्टूबर 1991 को ललित मोदी ने मीनल से शादी कर ली। ललित मोदी ने परिवार को इस बात के लिए भी राज़ी कर लिया कि वो उन्हें गुज़ारा भत्ता भी देंगे इसके लिए ललित मोदी को गोडफ्रे फिलिप्स का डायरेक्टर बनाया गया। फिर, ललित मोदी और मीनल ने मुंबई का रुख़ किया क्योंकि दिल्ली में उनके दोस्त नहीं थे मुंबई में ललित मोदी ने कुछ समय पेड्डर रोड के स्टेर्लिंग अपार्टमेंट में गुज़ारा। इसके बाद ललित मोदी जुहू में मीनल के पिता के बंगले में शिफ्ट हो गए और यहीं उनका बसेरा बन गया। मुंबई में रहते हुए ललित मोदी के रिश्ते बिजनेस और बॉलीवुड हस्तियों से बने।
Latest India News