नई दिल्ली: भारत पर बड़े बड़े आतंकी हमले हो रहे हैं। पठानकोट हमले में आतंकी मसूद अजहर को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया। भारत की मोस्ट वांटेड वाली लिस्ट में मसूद के अलावा ये 7 आतंकी भी हैं।
1. दाऊद इब्राहिम: 1993 के मुख्य आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत के मोस्ट वांटेड आंतकवादियों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आते हैं। दाऊद इब्राहिम का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। दाऊद के पिता एक पुलिस कॉंस्टेबल थे। दाऊद मुंबई में डी-कंपनी का मुखिया है। दाऊद इब्राहिम 2008 में होने वाले मुंबई आतंकी हमलों में भी शामिल था। दाऊद के अल-कायदा और ओसामा बिन लादेन के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। वह ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का काम करने के साथ-साथ पाकिस्तान के कोर ग्रुप का भी हिस्सा है।
2. सैयद सलाहुद्दीन: सैयद सलाहुद्दीन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के चीफ है। हिज्ब-उल-मुजाहिदीन एक कश्मीरी आतंकवादी संगठन है। इस संगठन का उद्देश्य कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाना है। इस संगठन का ISI के साथ भी संबंध हैं। सलाहुद्दीन जम्मू कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने, भारत की जासूसी करने और कश्मीर में युवाओं को गुमराह कर उन्हें आतंकी बनाने के लिए प्रेरित करने का आरोपी है।