ये हैं भारत के 8 मोस्ट वांटेड आतंकी..
भारत की मोस्ट वांटेड वाली लिस्ट में मसूद के अलावा ये 7 आतंकी भी हैं।
7. हाफिज मोहम्मद सईद: लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद उन चार आतंकवादियों में से एक है जिन पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। हाफिज ने 26/11 मुंबई हमले में अहम भूमिका निभाई थी। सईद जमात-उद-दावा का संस्थापक है। यह एक चरमपंथी इस्लामी संगठन है। जिसका मकसद भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में इस्लामी शासन स्थापित करना है। हाफिज ने यह संगठन तब बनाया था जब पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैय़बा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
