1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये लड़कियां अक्सर बनाती थी ऑटो चालकों को अपना शिकार '

ये लड़कियां अक्सर बनाती थी ऑटो चालकों को अपना शिकार '

नई दिल्ली: कल दिल्ली से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है थी जहां एक ऑटो ड्राइवर ने आरोप लगाया था कि दो लड़कियों ने उसकी इज्जत तार तार करने की कोशिश की। उसी मामले में

ये लड़कियां अक्सर...- India TV Hindi
ये लड़कियां अक्सर बनाती थी ऑटो चालकों को अपना शिकार ?

नई दिल्ली: कल दिल्ली से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है थी जहां एक ऑटो ड्राइवर ने आरोप लगाया था कि दो लड़कियों ने उसकी इज्जत तार तार करने की कोशिश की।

उसी मामले में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को आरोपी लड़की के घर से कई ऑटो ड्राइवरों के लाइसेंस और आरसी मिली हैं। इससे इस बात का शक जताया जा रहा है कि इन लड़कियों ने पहले भी कई ऑटो चालकों को निशाना बनाया हो सकता है।

पुलिस उन ऑटो चालको से संपर्क करने की कोशिश मे लगी है जिनके ड्राईविंग लाईसेंस और आरसी आरोपी लड़की के घर से बरामद हुए हैं।

गौरतलब है कि ड्राइवर ने आरोप लगाया था कि मंगलवार की रात एक भारतीय लड़की ने ईग्नू रोड से उसका ऑटो हायर किया और उसे सफदरजंग एन्क्लेव चलने को बोली।

पढ़ें: ड्राइवर को कैद कर लड़कियों ने की ब्लू फिल्म बनाने की कोशिश !

रास्ते में साकेत पहुंचने पर लड़की ने कुछ सामान खरीदने के लिए ड्राइवर से 300 रुपए उधार मांगे और कहा कि घर पहुंचने पर वो लौटा देगी।

ड्राइवर ने पैसे दिए, और जब घर पहुंचा तो लड़की ने पैसे देने के बहाने उसे कमरे के अंदर बुला लिया।

Latest India News