1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ड्राइवर को कैद कर लड़कियों ने की ब्लू फिल्म बनाने की कोशिश !

ड्राइवर को कैद कर लड़कियों ने की ब्लू फिल्म बनाने की कोशिश !

 Edited By: Kumar Abhishek
 Published : Jul 16, 2015 10:12 am IST,  Updated : Jun 02, 2020 06:49 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है जहां एक ऑटो ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि दो लड़कियों ने उसकी इज्जत तार तार करने की कोशिश की। ड्राइवर का आरोप है कि

VIDEO: लड़कियों ने की ऑटो...- India TV Hindi
VIDEO: लड़कियों ने की ऑटो ड्राइवर से रेप की कोशिश...

नई दिल्ली: दिल्ली से बेहद चौंकाने वाली खबर आई है जहां एक ऑटो ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि दो लड़कियों ने उसकी इज्जत तार तार करने की कोशिश की।

ड्राइवर का आरोप है कि मंगलवार की रात एक भारतीय लड़की ने ईग्नू रोड से इसका ऑटो हायर किया और उसे सफदरजंग एन्क्लेव चलने को बोली।

रास्ते में साकेत पहुंचने पर लड़की ने कुछ सामान खरीदने के लिए ड्राइवर से 300 रुपए उधार मांगे और कहा कि घर पहुंचने पर वो लौटा देगी।

ड्राइवर ने पैसे दिए, और जब घर पहुंचा तो लड़की ने पैसे देने के बहाने उसे कमरे के अंदर बुला लिया।

पढ़ें: ये लड़कियां अक्सर बनाती थी ऑटो चालकों को अपना शिकार ?

ड्राइवर का आरोप है कि उसके कमरे में दाखिल होते ही लड़की ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसी वक्त उसकी एक और विदेशी दोस्त वहां आ गयी। ये दोस्त तंजानिया मूल की थी।

 

ऑटो ड्राइवर का कहना है कि दोनों लड़कियों ने पहले तो इसके पैसे लूट लिए और फिर इसके साथ जबरन अश्लील हरकत करते हए MMS बनाने की कोशिश की। लड़कियों से पीछा छुड़ाने के लिए ड्राइवर कमरे की बालकनी से नीचे कूद गया जिससे इसके दोनों पैर टूट गए।

ऑटो ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एक भारतीय लड़की को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी विदेशी दोस्त फरार है।

अगली स्लाइड में देखें पीछा छुड़ाने के लिए कैसे छत से कूदा ड्राइवर......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत