1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CCTV में NIA अफसर के कातिल, क्या है काली पल्सर का शूटआउट कनेक्शन ?

CCTV में NIA अफसर के कातिल, क्या है काली पल्सर का शूटआउट कनेक्शन ?

नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) अफसर तंजील अहमद के कातिलों को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। दिल्ली से यूपी के बिजनौर तक तफ्तीश जारी है इसी बीच एक

Image Source : ptinia officer

क्या बारात में ही NIA अफसर की रेकी हुई ?

हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों के रडार पर पल्सर बाइक है। ये बाइक बारात में भी दिखी थी पुलिस को शक है कि इसी बाइक से तंजील की रेकी की गई और बाद में शूटआउट के लिए इसी पल्सर का इस्तेमाल हुआ। घरवालों ने बाइक सवार 2 संदिग्धों को देखा था। अब पुलिस पूछताछ के जरिए दोनों संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

क्या है काली पल्सर का शूटआउट कनेक्शन ?

NIA, यूपी एसटीएफ, यूपी एटीएस और यूपी पुलिस.. तंजील अहमद के कातिलों की तलाश के लिए सबने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। एक-एक कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। अब तक की जांच में पुलिस के रडार पर एक काली पल्सर बाइक आई है। तंजील की हत्या के लिए पल्सर बाइक का इस्तेमाल हुआ।

घरवालों का दावा है कि जहां बारात आई थी वहां भी एक पल्सर बाइक दिखी थी और बाइक पर 2 संदिग्ध लड़के बैठे थे। तंजील के भाई ने बाइक सवार से पूछा भी था किसकी शादी में आए हो तो पल्सर वाले ने जवाब दिया इकबाल सिंह की शादी है संदिग्ध के इस जवाब से तंजील के भाई को शक हुआ क्योंकि शादी इकबाल सिंह के घर नहीं, मोहम्मद इकबाल के घर थी।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest India News