Image Source : ptinia officer relatives
जांच में जुटी एजेंसियां अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या शूटआउट में वही लड़के शामिल थे जो शादी के दौरान दिखे थे। संदिग्धों पर शक की एक और वजह है जिस वैगन आर कार में बैठकर तंजील घर जा रहे थे वही वैगन आर 2 बार और उस रास्ते से गुजरी थी लेकिन तब हमला नहीं हुआ क्योंकि गाड़ी में तंजील नहीं थे। जाहिर है शूटर्स को अफसर के एक-एक मूवमेंट की जानकारी थी।
एजेंसियां पल्सर को पहला सुराग मानकर चल रही हैं लेकिन इस केस की जांच कई एंगल से की जा रही है। NIA के अफसर तंजील अहमद कई अहम केस की जांच कर रहे थे। सिमी, इंडियन मुजाहिदीन और ISIS के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल थे। तफ्तीश इस बात की भी हो रही है कि कहीं इस हत्या के पीछे कोई आतंकी साजिश तो नहीं। फिलहाल NIA टेरर लिंक के एंगल से जांच कर रही है जबकि यूपी पुलिस के अफसर ये जांच कर रहे हैं कि मर्डर के पीछे कोई लोकल कनेक्शन तो नहीं है। जांच में जुटी एजेंसियां शादी का वीडियो ध्यान से देख रही हैं क्योंकि घरवालों ने शादी में ही संदिग्धों को देखने का दावा किया है।
देखे वीडियो-
Latest India News