नई दिल्ली: कहते हैं कि चोर कितना भी शातिर क्यों न हो, कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है। ऐसा ही कुछ दिल्ली के एक बेहद ही शातिर गिरोह के साथ हुआ, जो पॉश इलाकों में चोरियां करता था। दिल्ली पुलिस ने हाथ पर बने एक टैटू के जरिए शातिर चोरों के इस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले इस गिरोह ने लगभग 40 वारदातों में अपना हाथ होने की बात कबूली है और माना जा रहा है कि यह गिनती अभी और बढ़ सकती है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चोरों का यह गिरोह पिछले कुछ वक्त से साउथ दिल्ली के पॉश इलाकों में बेहद सक्रिय था और इसने पुलिस की नाक में दम करके रख दिया था। एक के बाद एक होती चोरियों से पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पहले छोटे बच्चों से इलाके की रेकी करवाता था और उसके बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इस गिरोह के निशाने पर ज्यादातर वे घर होते थे, जिनके बाहर ताले लटके होते थे। यह गिरोह धड़ल्ले से वारदातों को अंजाम देता जा रहा था, लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज में दिखे सांप के टैटू ने इन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
दरअसल, इस गिरोह के एक चोर ने मालवीय नगर इलाके में एक एयर होस्टेस के घर चोरी की। वहां से निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में इस चोर का चेहरा तो नहीं दिखा, लेकिन उसके हाथ पर बना टैटू जैसा बना कुछ नजर आया। पुलिस ने फुटेज को गहराई से खंगाला तो पता चला वह एक सांप का टैटू था, और यही उस चोर को पकड़वाने में काफी मददगार साबित हुआ।
बाकी की खबर पढ़ने और चोर को पकड़वाने वाले सीसीटीवी फुटेज को देखने के लिए दूसरे पेज पर जाएं...
Latest India News