पकड़े गए चोर के हाथों पर बने टैटू
हाथ पर बना टैटू सामने आने के बाद पुलिस ने जोरशोर से जांच शुरू कर दी और उसी टैटू के सहारे पूरे गिरोह तक जा पहुंची। इस गिरोह में 4 सदस्य थे और पिछले 5 महीनों से इन्होंने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पुलिस ने इनके पास से चोरी का काफी सामान भी बरामद किया है। साउथ दिल्ली के डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया, ‘चोरों के पास से एलसीडी, लैपटॉप, कैमरा और जूलरी समेत कई महंगे सामान बरामद हुए हैं।’
जो चोर सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था उसके दोनों हाथों में टैटू बना हुआ था। उसने एक हाथ में सांप जबकि दूसरे हाथ में ड्रैगन का टैटू बनवा रखा था। इस गिरोह के दो सदस्य कीर्ति नगर में हुए लूट के मामले में भी वांछित थे। यह गिरोह 8-10 साल के बच्चों से फ्लैट्स की रेकी करवाता था और पता लगवाता था कि फ्लैट में कोई है या नहीं। एक बार सब कुछ साफ होने पर अगल-बगल के फ्लैट्स को बंद करके ये 10-15 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल जाते थे। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपियों से गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
देखें, वह सीसीटीवी फुटेज जिसने चोरों को पहुंचाया सलाखों के पीछे...
Latest India News