1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेक्शुअल हैरेसमेंट के विवादों से घिरी हैं ये 5 संन्यासिन !

सेक्शुअल हैरेसमेंट के विवादों से घिरी हैं ये 5 संन्यासिन !

नई दिल्ली: भारत में ऐसे कई संत और संन्यासिन हैं जो सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर आरोपों में घिरें हैं। मगर इसके बावजूद न तो उनकी भक्तों की संख्या में कमी आई है और न ही

सेक्सुअल हैरेसमेंट के...- India TV Hindi
सेक्सुअल हैरेसमेंट के विवादों से घिरी हैं ये 5 संन्यासिन !

नई दिल्ली: भारत में ऐसे कई संत और संन्यासिन हैं जो सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर आरोपों में घिरें हैं। मगर इसके बावजूद न तो उनकी भक्तों की संख्या में कमी आई है और न ही लोकप्रियता में।

आज हम आपको उन सन्यासिन से मिलवा रहा है जिन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट से लेकर गलत तरीकों से बेशुमार दौलत कमाने के आरोप लगे हैं।

राधे मां

राधे मां का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। राधे मां का जलवा देश के अलावा विदेशों में फैला हुआ है। राधे मां ग्लोबल मीडिया विज्ञापन के कारोबार से जुड़ी है। मुंबई में बोरीवली पश्चिम में रेलवे स्टेशन से 10 मिनट की दूरी पर स्थित ‘राधे देवी माँ भवन है, जिसेके ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा सा हॉल है, जिसे ‘माता की चौकी कहा जाता है।

राधे मां यहीं भक्तों को अपने दर्शन देती हैं। किसी भक्त पर मां जब बहुत खुश हो जाती हैं तो वह झूमते-झूमते उसकी गोद में कूद जाती हैं। उनके भक्तों में कई राजनीतिज्ञ भी शामिल है। पिछले दिनों उनकी कुल संपत्ति एक हजार करोड़ से अधिक की आंकी गई थी।

इसलिए विवादों में

राधे मां पर अब टीवी कलाकार और कुछ फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली डॉली बिंद्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। डॉली बिंद्र ने कहा कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ सेक्स संबंध बनाने के लिए कहा था। डॉली बिंद्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि राधे मां की उपस्थिति में उनके साथ अश्लील हरकत की गयी और उसे किसी और पुरुष के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

इससे पहले एक महिला ने राधे मां पर प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि इनकी वजह से उसकी बसी-बसाई जिंदगी तबाह हो गई। आरोप है कि इस संयासन के भक्त ससुरालवालों ने उनके कहने पर महिला के साथ अमानवीय बर्ताव किया और लड़की के घरवालों से पैसे के लिए दबाव डाला।

Latest India News