माता अमृतानंदमयी
केरल की माता अमृतानंदमयी देवी जिन्हें उनके अनुयायी संत के रूप में सम्मान देते हैं और "अम्मा ", "अम्माची" या "मां" के नाम से भी जानते हैं। कभी-कभी उनकी ओर "प्रेम से गले लगाने वाली संत" के नाम से भी संकेत किया जाता है। इनकी कुल संपत्ति का अनुमान एक हजार करोड़ रुपए का है। अम्मा की ज़्यादातर आय उनके द्वारा शुरू किये गए शिक्षा संस्थानों से आती है। उन्होंने अमृता विश्व विद्यापीठम कॉलेज, अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस और अमृता स्कूल की स्थापना की है। इसके अलावा उनका एक टीवी चैनल भी है। अमृता ट्रस्ट के स्कूल और कॉलेज की फीस किसी भी प्राइवेट स्कूल जितनी ही है, जिसमें छात्रों को इंजीनियरिंग, बिज़नेस, बायो-टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन की शिक्षा मिलती है। उनके कॉलेज के कैंपस कोल्लम, कोच्ची, कोयंबटूर, मैसूर और बेंगलुरु में हैं।
इसलिए विवादों में
मां अमृतानंदमयी के कुछ पूर्व भक्तों ने उन पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके आश्रम में हिंसा, सेक्शुअल हैरेसमेंटव टॉर्चर का घिनौना खेल चलता है। 1985 में श्रीनी पट्टाथानम नामक व्यक्ति ने भी अम्मा पर "स्केयर्ड स्टोरीज एंड रियलिटीज' नाम की विवादित पुस्तक लिखी थी।
Latest India News